फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three candidates in the field in byelection

प्रमुख पद के उपचुनाव से एक ने नामांकन लिया वापस

Thu, 18 Jul 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three candidates in the field in byelection
मार्टीनगंज। पूर्व प्रमुख के इस्तीफे के बाद रिक्त चल रहे मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन वापसी हुई। इस दौरान एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए बुधवार को हुए नामांकन में चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। गुरुवार को हुई नामांकन वापसी में एक प्रत्याशी रणजीत पुत्र शिवकुमार ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार सिंह के पक्ष में अपना पर्चा उठा लिया। अब तीन प्रत्याशी ही मैदान में हैं। अब इनके भाग्य का फैसला 97 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना की जाएगी और विजेता प्रत्याशी की घोषणा होगी। शेष बचे तीन प्रत्याशियों में पूर्व प्रमुख मनोज कुमार सिंह पुत्र रघुपति सिंह को किसी दल का समर्थन नहीं है। जबकि दूसरे प्रत्याशी गौरव सिंह पुत्र मार्कंडेय सिंह भाजपा से समर्थित हैं और तीसरे प्रत्याशी सिकंदर यादव पुत्र घनश्याम यादव सपा समर्थित प्रत्याशी हैं। एआरओ साहित्य निकष सिंह ने बताया कि 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मेवालाल, सुधीर श्रीवास्तव, रविशंकर प्रसाद, आरओ के सहायक मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

सात क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिले सहायक
मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। इस मतदान में 97 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाग लेना है। इसमें सात क्षेत्र पंचायत सदस्य ऐसे हैं जो निरक्षर है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राकेश सिंह बताया कि सभी सात निरक्षर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सहायक उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed