फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three bike-borne miscreants looted Rs 1.90 lakh from the Jan Seva Kendra operator

Azamgarh News: जनसेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे 1.90 लाख रुपये

Sun, 29 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three bike-borne miscreants looted Rs 1.90 lakh from the Jan Seva Kendra operator
मेंहनाजपुर । थाना क्षेत्र के इटैली बाजार के पास शनिवार की रात जनसेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख 90 हजार रुपये की लूट की और मौके से भाग गए। जनसेवा केंद्र संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

दरियापुर नेवादा (रोवांपार) गांव निवासी मो. हकीम क्षेत्र के इटैली बाजार में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उनकी दुकान पर गांव के जावेद व आफताब भी काम करते हैं। शनिवार की रात मो. हकीम जावेद व आफताब को दुकान पर छोड़कर बाइक से गांव के ही रहने वाले शाह आलम से मिलने के लिए मेंहनाजपुर बाजार में उसके केंद्र पर गया।
विज्ञापन

वहां पर शाह आलम के केंद्र के सामने उसने बाइक खड़ी की। शाह आलम की दुकान पर गांव के ही शहाबुद्दीन भी काम करते हैं। शहाबुद्दीन हकीम की बाइक लेकर मो. हकीम के केंद्र पर पहुंचा और वहां काम कर रहे दरियापुर नेवादा गांव निवासी जावेद व आफताब को घर चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद व आफताब बैग में रखे एक लाख 90 हजार रुपये को घर ले जाने के लिए एक ही बाइक पर तीनों बैठें और घर की ओर चल पड़े। वह इटैली बाजार से करीब एक किमी दूर कूबा पीजी कॉलेज के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों जमीन पर गिर पड़े। जब तक तीनों खड़े होते तब तक बदमाशों ने पैसे से भरे बैग लेकर भाग निकले। केंद्र संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसी कैमरे खंगाल रही है। पीड़ित संचालक ने थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी थाना राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed