फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested for affecting mobile network

मोबाइल नेटवर्क प्रभावित करने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for affecting mobile network
आजमगढ़। कप्तानगंज बाजार में स्थित स्टेट बैंक के पीछे चोरी की बैट्री बेचने की योजना बना रहे तीन चोरों को पुलिस ने रविवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से मोबाइल टावर की 16 बैट्री, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ। यह लोग काफी दिनों से इस प्रकार का खेल कर रहे थे। इसमें टावर का गार्ड भी शामिल है। टावर से बैट्री चोरी होने पर नेटवर्क बैठ जाता था। जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में वंशबहादूर यादव उर्फ जितेंद्र कप्तानगंज थाने के एकडंगी गांव, सुमंत राय उर्फ मोनू मऊ जिले के घोसी थाने के पिड़उत गांव निवासी और तीसरा बृजभान यादव उर्फ विरजू कप्तानगंज गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निरुद्दीनपुर गांव निवासी संजय सिंह ने पांच जुलाई को थाने में केस दर्ज कराया था कि इंडस टावर कंपनी से 23 बैट्री चोरी हो गई है। केस दर्ज करने के बाद प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विनोद कुमार मामले की जांच में जुट गए। रविवार की भोर में मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर कप्तानगंज बाजार में स्थित स्टेट बैंक के पीछे छापा मारकर इन तीनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह लोग चोरी की 16 बैट्री को बेचने की योजना तैयार कर रहे थे। इसके अलावा एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह लोग गार्ड की मिली भगत से टावर की बैट्री चुरा लेते थे। जिससे क्षेत्र का नेटवकश्ऱ बैठ जाता था। मोबाइल धारक परेशान हो रहे थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य दो सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed