{"_id":"6a9db3ea4d386c35af0b6d04","slug":"three-accused-arrested-in-murder-case-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-156657-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हत्या के मामले में तीन आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हत्या के मामले में तीन आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में पानी बहाने के विवाद में हरिओम पांडेय की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पवई पुलिस ने नामजद आरोपियों यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और एक महिला चंदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नसोपुर अंडरपास से पकड़ा।
पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय ने चार सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और एक महिला ने नाली के विवाद में उनके बेटे हरिओम पांडेय के साथ घर के दरवाजे पर मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि छह सितंबर को थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिकी में नामजद यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और महिला आरोपी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पोल संख्या 187.8 स्थित नसोपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि यदुवंश मणि त्रिपाठी के खिलाफ पवई थाने में वर्ष 2012 में भी हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। वर्तमान में उसके खिलाफ हरिओम पांडेय की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।