फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inaugurated roads constructed

Azamgarh News: 17.80 लाख से बनी सड़कों का किया लोकार्पण

Mon, 07 Sep 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated roads constructed
जनसभा को संबोधित करते विधायक डॉ.संग्राम यादव।
विधायक डॉ. संग्राम यादव ने रविवार को क्षेत्र के गौरी व मगारीपुर गांवों में विधायक निधि से कुल 246 मीटर आरसीसी सड़क और नाली का लोकार्पण किया। गौरी गांव में 11.40 लाख की लागत से 156 मीटर और मगारीपुर गांव में 6.40 लाख की लागत से 90 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि सरकार नौजवानों के अधिकार मांगने पर लाठीचार्ज कराती है। उन्होंने कहा कि देश का जेन जी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और जेन अल्फा भी अपने अधिकार मांगने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों तक पहुंच रहा है। मंत्री ने कहा कि इस सरकार में बैठे तानाशाह स्वार्थ में धृतराष्ट्र बन गए हैं और उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 36000 परिषदीय विद्यालयों को बंद करवा दिया, जबकि स्कूलों के बगल में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले 2017 में जेन जी इस सरकार को अपने वोटों के दम पर उखाड़ फेंक देगा। उन्होंने अखिलेश यादव को युवा दिलों की धड़कन बताते हुए कहा कि सपा की सरकारों में लैपटॉप और अन्य योजनाएं दी गईं, जिनसे लोगों को जमीनी लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज सांसद प्रतिनिधि शकील अहमद ने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया में जो विकास कार्य कराए हैं, वे लोगों की सोच से परे हैं। इस मौके पर प्रमुख शकील अहमद, सूर्यकुमार, राजेश यादव, राम गरीब, प्रधान अभिषेक यादव लालू, प्रभुदीन यादव, राम पलट गुप्ता, जेपी यादव, महेंद्र यादव, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed