फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested and a teenager in police custody

Azamgarh News: तीन आरोपी गिरफ्तार और एक किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में

Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested and a teenager in police custody
34- सिधारी घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार अन्य आरोपी।
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके थे।
विज्ञापन

24 सितंबर की रात साहेबे आलम ने सूचना दी कि उनका सात वर्षीय पुत्र शाजेब शाम पांच बजे से लापता है। पुलिस ने तत्काल सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया। 25 सितंबर की सुबह परिजनों को 12 लाख की फिरौती मांगने की सूचना मिली, और कुछ देर बाद मृतक का शव पड़ोस के घर पर पाया गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। दोपहर में परिजनों ने दो आरोपियों शैलेंद्र कुमार निगम उर्फ मन्टू और राजा निगम को नामजद किया, जिनकी पुरानी हार्डवेयर दुकान की रंजिश और व्यवसायिक विवाद के चलते हत्या की योजना बताई गई।
विज्ञापन

इसके बाद थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह और मुबारकपुर की संयुक्त टीम ने इटौरा के पास डेंटल कॉलेज के बगल से शैलेंद्र और राजा निगम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक मो. जावेद सिद्दीकी अपने टीम के साथ बैठौली तिराहे से अन्य तीन आरोपियों राजू प्रसाद निगम, उनकी पत्नी उर्मिला देवी और पुत्री रिंकी निगम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक किशोरी अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं जले चूल्हे
आजमगढ़। बेटे की मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। मां हर समय बिलख बिलख कर रो पड़ रही। हर किसी से वह बस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। बेटे के जाने के गम में पूरा परिवार रोता रहा। घटना के दूसरे दिन भी घर के चूल्हे नहीं जले।

हत्या के विरोध में दोपहर तक दुकानें रही बंद, बुलडोजर चलाने की उठाई मांग

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी सात वर्षीय शाजेब की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पूरा क्षेत्र गमगीन रहा। व्यापारियों ने घटना के विरोध में दोपहर दो बजे तक सभी दुकानें बंद रखीं। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। एक तरफ जहां मृतक के घर सपा नेताओं के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं दूसरी तरफ सपा के नेता एसपी से मिलकर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किए। मांग पूरी न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला मुहल्ले में बृहस्पतिवार को हुई शाजेब की हत्या के दूसरे दिन भी माहौल गर्म रहा। इस घटना के विरोध में सिधारी क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानें दोपहर लगभग दो बजे तक बंद रखीं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मुहल्ले में पुलिस बल तैनात रहा। इसके कारण सड़क पर सिर्फ आने वाले ही नजर आए। पुलिस प्रशासन भी दो समुदाय का मामला होने के कारण पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है। शुक्रवार को पूरे दिन सपा नेताओं का मृतक शाजेब के घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर दो बजे के बाद दुकानों के शटर खुले, इसके बाद भी ग्राहकों की आवाजाही कम ही रहीं।



मृतक के परिवार से मिलने के लिए सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचीं और मृतक की मां को ढांढस बधाया। उन्होंने एसपी, डीएम और डीआईजी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उनके घर गिराए जाएं और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। सपा के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार से मुलाकात कर जघन्य हत्या में लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर सकती है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी कहा कि आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाए और थानों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जाए। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्य नहीं किया। नतीजा बच्चे की हत्या कर दी गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शाजेब की हत्या का कारण जमीन संबंधित विवाद अभी सामने आ रहा है। इस मामले में आरोपी शैलेंद्र निगम उर्फ मंटू और राजा निगम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सिधारी में मासूम की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार की रात मासूम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया लेकिन पुलिस प्रशासन अभी भी सक्रिय है। कारण कि सामने दशहरा का त्योहार है। किसी तरह का विवाद न हो इसे लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed