फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threats to kill by making WhatsApp call from jail social worker took help of police in azamgarh

Azamgarh: जेल से व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी, सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस की ली मदद

Wed, 24 Aug 2022 11:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 Aug 2022 11:06 AM IST
सार

आजमगढ़ में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिले में एक सामाजिक संगठन के प्रमुख को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। 

विज्ञापन
Threats to kill by making WhatsApp call from jail social worker took help of police in azamgarh
whatsapp Call - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

आजमगढ़ में पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तमाम कवायद कर रही है। इसके बाद भी अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक सामाजिक संगठन के प्रमुख को अब व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने इस बाबत सिधारी थाने पर तहरीर दिया। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन परिवर्तन सेवा संस्थान के प्रमुख विवेक कुमार पांडे ने बताया कि उनके नंबर पर एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। विवेक कुमार पांडे ने बताया कि धमकी देने वाले ने बताया कि वो जेल से कॉल कर रहा है।
विज्ञापन


पहली कॉल 21 मिनट की और दूसरी कॉल 11 मिनट की थी। जिसमें लगातार घर पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी जाती रही।तहरीर के आधार पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया। एसपी अनुराग आर्य ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed