फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threatened to be implicated under the POCSO Act if he does not resign.

Azamgarh News: इस्तीफा न देने पर पॉक्सो एक्ट में फंसाने की मिल रही धमकी

Tue, 03 Mar 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Threatened to be implicated under the POCSO Act if he does not resign.
आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र के मेजवा स्थित श्री कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज के एक प्रवक्ता ने विद्यालय प्रबंधन और मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि उनसे जबरन इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है और इनकार करने पर पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर केस में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2021 से कॉलेज में कार्यरत हैं। बताया कि 27 फरवरी को बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर लौटने के बाद उन्हें सोसाइटी के कार्यालय में बुलाया गया। आरोप है कि वहां संस्था की सीईओ, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और बोर्ड सदस्य ने उन्हें लगभग डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस दौरान उन पर सादे कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव भी बनाया गया। शिकायती पत्र में कहा गया है कि जब शिक्षक ने इस्तीफा देने से मना किया, तो उन पर बिना किसी ठोस साक्ष्य के चरित्र हनन के आरोप लगाए गए। वीरेंद्र कुमार ने आशंका जताई है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षक वीरेंद्र कुमार सज्जन व्यक्ति हैं। आज तक उनपर कोई आरोप नहीं लगे। सोसाइटी के लोग उन्हें क्यों पॉक्सो एक्ट में फंसाने का प्रयास कर रहे मुझे समझ में नहीं आया। जबकि मैंने दूसरे माध्यम से लड़की से बात कराई तो उसने साफ इन्कार किया कि उसके साथ किसी ने कुछ नहीं किया है। वीरेंद्र कुमार को फर्जी केस में फंसाने की क्या मंशा है, कुछ पता नहीं चल रहा है। यह विद्यालय के लिए भी सही नहीं है। इससे विद्यालय की बदनामी होगी।- वंदना मिश्रा, प्रिंसिपल श्री कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज।
विज्ञापन

शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने कुछ गलतियां की थी। बचाव के लिए वो सोसाइटी के पदाधिकारियों पर गलत आरोप लगा रहे हैं।-मनोज कुमार, उपप्रबंधक, मिजवां वेलफेयर सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed