Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thousands of workers will gather in Gorakhpur Padyatra: Dr. Dharmendra Singh

गोरखपुर पदयात्रा में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

Tue, 03 Nov 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Thousands of workers will gather in Gorakhpur Padyatra: Dr. Dharmendra Singh
34 गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबो​धित क - फोटो : 1
गोरखपुर में चार नवंबर को आयोजित होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता के लिए सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विशाल एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों से पूरी ताकत के साथ जुटकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा चुनाव लड़ चुके जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, सत्येंद्र राय, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, ऋषिकेश दुबे, आनंद सिंह, विपिन राय, शोभित श्रीवास्तव, मृगांग शेखर सिन्हा, विवेक निषाद और जितेंद्र राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed