{"_id":"6afa04bfa07c44199a0d7bd4","slug":"thousands-of-hands-rose-in-unison-to-offer-arghya-libation-to-the-sun-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160591-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सूर्य को अर्घ्य देने एक साथ उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सूर्य को अर्घ्य देने एक साथ उठे हजारों हाथ
विज्ञापन
अहरौला के मतलूबपुर स्थित तमसा नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर घाट पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देन
रविवार की शाम तमसा नदी के घाट आस्था के सैलाब से सराबोर नजर आए। हाथों में पूजन सामग्री से सजी डलिया, सिर पर दौरा और छठी मइया के गीत गाती व्रती महिलाओं की कतारें। कोई परिवार के साथ घाट की ओर बढ़ रहा था तो कोई पूजा की तैयारी में जुटा था। जैसे-जैसे सूर्यास्त का समय नजदीक आया, घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। शाम होते ही नगर क्षेत्र में तमसा तट के 17 घाट दीपों और विद्युत झालरों की रोशनी से जगमगा उठे। पुत्र की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हजारों व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को शाम तीन बजे से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से व्रती महिलाओं का घाटों की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। गाजे-बाजे के बीच परिवार के बच्चे और पुरुष पूजन सामग्री से भरी डलिया लेकर आगे चल रहे थे। वहीं, महिलाएं छठी मइया के पारंपरिक गीत गाते हुए घाटों तक पहुंच रही थीं। घाटों पर जगह-जगह छठी माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। गौरीशंकर, कदम, भोला, दलाल, सिधारी, नरौली, राजघाट और हरबंशपुर सहित प्रमुख घाटों पर भीड़ का आलम यह था कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। कमर भर पानी में व्रती महिलाएं अपनी-अपनी वेदियों के सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के अस्त होने की प्रतीक्षा करती रहीं। जैसे ही भगवान भास्कर क्षितिज में समाए, हजारों हाथ एक साथ अर्घ्य देने के लिए उठे। घाटों पर सूर्यदेव और छठी मइया के जयकारे गूंजने लगे। महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद वेदियों पर दीप जलाए और फल, ठेकुआ सहित अन्य प्रसाद अर्पित किए।
भीड़ संभालने में जुटे रहे पुलिसकर्मी और कमेटी सदस्य
घाटों पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ पूजा समितियों के सदस्य भी सक्रिय रहे। हालांकि, भीड़ के बीच कुछ शरारती तत्वों की मौजूदगी से महिलाओं और युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छेड़खानी की शिकायतें भी सामने आईं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने पर लेटते हुए घाट पहुंचीं व्रती महिलाएं
आजमगढ़। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर रविवार को आस्था और विश्वास की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। मन्नत पूरी होने पर कई व्रती महिलाएं लेटते हुए घाट तक पहुंचीं। शहर के एकलव्य घाट, गौरीशंकर घाट, कदम घाट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं परिजनों के साथ दंडवत करते हुए घाटों की ओर जाती नजर आईं। एक महिला ने बताया कि बेटी की शादी के लिए लंबे समय से अच्छे वर की तलाश थी। इस दौरान छठ माता और भगवान सूर्य से बेटी के लिए अच्छे वर की मन्नत मांगी थी। उनकी कृपा से बेटी को अच्छा वर मिला और धूमधाम से शादी भी संपन्न हो गई। मन्नत पूरी होने पर वह लेटते हुए घाट पहुंचीं और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों की ओर बढ़ते हर कदम के साथ महिलाओं की आस्था और संकल्प की यह तस्वीर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
तैनात रहे गोताखोर
तमसा नदी में प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। नदी में नाव के साथ गोताखोरों की तैनाती की गई थी। जल पुलिस के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी श्रद्धालुओं को गहरे पानी में नहीं जाने की हिदायत देते रहे, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो।
युवाओं में दिखा सेल्फी का क्रेज
छह पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं के साथ घर के युवा भी घाटों तक पहुंचे। एक तरफ व्रती जहां नदी, ताल और पोखरों में खड़े होकर आस्था में लीन थे। वहीं परिवार के अन्य सदस्य इस अद्भुत छटा को अपने कैमरे में कैद करने में जुटे थे। युवा लड़के और लड़कियां अपने मित्रों और सहेलियों के साथ सेल्फी लेने में मशगूल रहीं।