फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Thoughts of Bhagat Singh are relevant even today'

भगत सिंह के विचार और आज के युवा विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी

Thu, 24 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
'Thoughts of Bhagat Singh are relevant even today'
क्षेत्र के भितरी गांव में बुधवार की देर शाम अखिल भारतीय नौजवान सभा की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर ‘भगत सिंह के विचार और आज के युवा’ विषयक गोष्ठी हुई। इसमें इप्टा की ओर से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

भितरी गांव में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों की उपस्थिति में ग्राम प्रधान कैलाश यादव, राजीव कुमार यादव, मो.शेख ओबैदुल्ला, भाकपा जिलामंत्री खरपत्तू राजभर, द्वारिका प्रसाद, शुभम उपाध्याय, शाहिद सुल्तान एआईएसएफ जिलामंत्री मंदीप आजाद, प्रभात पांडेय ने अमर शहीदों को सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मशहूर गायक शाहआलम सांवरिया ने चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों... सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। इप्टा आजमगढ़ की टीम के साथ आए बैजनाथ यादव ने फाग धुन पर भगत सिंह पर मार्मिक भोजपुरी गीत, जय भगत महान-जय भगत महान झूलैं झुलनवा फांसी पर और फिर अवता भगत सिंह एक बेरिया सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष मो. शेख ओबैदुल्ला ने कहा कि भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में जो विचार दिया वह आज भी प्रासंगिक है। हमारी मांग है कि भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना लागू हो। संगठन के जिलामंत्री राजीव कुमार यादव ने भगत सिंह के विचारों के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। भाकपा जिलामंत्री खरपत्तू राजभर ने भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामनयन चौहान ने कहा कि भगत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिये हमें जाति धर्म, भेदभाव, अंधविश्वास को मिटाना होगा। अध्यक्षता रामनयन चौहान और संचालन जितेंद्र हरि पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed