फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Those who stole the death of the woman were also sued

महिला की मौत पर चक्काजाम करने वालों पर भी मुकदमा

Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Those who stole the death of the woman were also sued
थाना क्षेत्र के जगन्नाथ सराय के पास प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव रख कर चक्काजाम किया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को 15 नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मेंहनगर के सपनहर गांव निवासी अनुराग सरोज की पत्नी सुनीता का दो जनवरी को रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगन्नाथ सराय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर बच्चेदारी का आपरेशन हुआ था। मंगलवार को महिला की हालत गंभीर हुई तो प्राइवेट डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पर पहुंचे और अस्पताल के सामने शव रख कर चक्काजाम कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने अस्पताल पर तोड़फोड भी किया था। बाद में एसपी सिटी सिद्धार्थ तोमर के मौके पर पहुंचे और परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जाम समाप्त हुआ। फिलहाल नामजद किए गए अस्पताल संचालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सके है तो वहीं बुधवार को रानी की सराय थाना पुलिस ने चक्काजाम कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जिसमें 15 नामजद समेत 50 अज्ञात शामिल है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed