{"_id":"697271e8e82986b0b40a0684","slug":"those-wearing-red-and-net-caps-have-disappeared-keshav-maurya-azamgarh-news-c-20-vns1017-1265102-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल और जालीदार टोपी वाले गायब हो गए : केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल और जालीदार टोपी वाले गायब हो गए : केशव मौर्य
विज्ञापन
11 जिले के उद्यमी एसके सत्येन को सम्मानित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। श्रोत- स्वयं
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है और डबल इंजन की सरकार 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी से जुड़े लाल टोपी और जालीदार टोपी वाले गायब हो गए हैं। भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है और जनाधार मजबूत हो रहा है। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बड़ी विजय प्राप्त करेगी। समाजवादी पार्टी के फर्जी पीडीए की धज्जियां उड़ेंगी। उनकी परिवारवाद, गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति अब सफल नहीं होगी। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कहीं अता-पता नहीं है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव बिहार चुनाव में पराजय के बाद बौखलाहट में हैं। उन्हें लग रहा था कि बिहार में आरजेडी और यूपी में सपा की सरकार आएगी। अब उनको विश्वास है कि साल 2047 तक न कांग्रेस, न सपा, न आरजेडी आएगी और बची-खुची टीएमसी व तमिलनाडु की टीएमके भी जाने वाली है।
यूजीसी पर कहा कि हमारी सरकार में कोई नाराज नहीं है। अगड़ी, पिछड़ी और अनुसूचित जाति त्रिवेणी है और भाजपा सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि वे अच्छे से स्नान करें, यदि गलत हुआ तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएगी। देश को नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से मुक्त करेंगे। अखिलेश फ्रस्टेशन में हैं, 2027 में सपा सैफई जाने वाली है। हरिहरपुर घराने में मकान गिराने के मामले में कहा कि इस प्रकरण पर बात चल रही है।
-- -
वीबी जी राम जी योजना विकसित भारत का रोडमैप
आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की वीबी जी राम जी योजना को विकसित भारत निर्माण का रोडमैप बताया। कहा कि योजना के तहत गांवों का विकास होगा। श्रमिकों का रोजगार नहीं छिनेगा। मनरेगा में आउटसोर्सिंग या संविदा कर्मियों के दायित्व में कमी नहीं आएगी। कहा कि इसका बजट 90 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख 51 हजार करोड़ होने वाला है। मनरेगा रूपी दानव ने जो 11 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया, अब वह राशि खर्च होगी तो गांव स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट ग्राम सभा बन जाएंगे।