{"_id":"65b6af1fdf5e087d6c020a57","slug":"this-time-wheat-procurement-will-start-from-march-15-itself-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-110549-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इस बार 15 मार्च से ही शुरू हो जाएगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इस बार 15 मार्च से ही शुरू हो जाएगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
शासन की मंशा है कि जिले के किसानों को गेहूं की उपज का वाजिब मूल्य मिल सके। इसको लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वहीं गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण भी विभागीय वेबसाइट पर शुरू हो गया है। हालांकि इस बार अधिकारी जिले में गेहूं की खरीद गत साल की अपेक्षा 15 मार्च से ही शुरू होकर 15 जून तक चलेगी।
प्रदेश सरकार की तरफ से हर साल जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाती है। क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के आधार पर गेहूं खरीदा जाता है। इस बार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गेहूं खरीद एक अप्रैल की जगह 15 मार्च से शुरू करने का निर्देश दिया है। गेहूं की खरीद के लिए जनपद में आनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। किसान विभाग की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। सरकार की ओर से इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल गेहूं को 2125 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किसानों से खरीदा गया था। इस वर्ष सरकार की ओर से उसमें 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जनपद में 65 क्रय केंद्रों को मिला अनुमोदन
आजमगढ़। शासन के निर्देशानुसार जनपद में गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों को चयनित कर लिया गया है। जिनमें 65 क्रय केंद्रों का अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम के दो, विपणन शाखा के 20 और पीसीएफ के कुल 43 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
गेहूं क्रय नीति की घोषणा कर दी गई है, जिसके तहत इस बार 15 मार्च से क्रय केंद्र खुल जाएंगे और गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी, जो 15 जून तक चलेगी। गेहूं की बिक्री के लिए किसान आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जनपद में 65 क्रय केंद्रों की स्थापना के लिए डीएम का अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है। - अंशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ।