फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This time there will be 436 polling places and 134 polling stations in the Nagar Panchayat elections.

इस बार नगर पंचायत चुनाव में होंगे 436 मतदानस्थल और 134 मतदानकेंद्र

Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
This time there will be 436 polling places and 134 polling stations in the Nagar Panchayat elections.
आजमगढ़। जनपद में बूढ़नपुर, जहानागंज और मार्टीनगंज को नगर पंचायत बनाने के बाद अब वार्डों का निर्धारण कर दिया गया है। बूढ़नपुर में 15, जहानागंज में 16 व मार्टीनगंज में 16 वार्ड बनाए गए हैं। वहीं महाराजगंज, अजमतगढ़ व लालगंज का विस्तार किया गया है। अब महाराजगंज में दस से बढ़कर 11 वार्ड व लालगंज में 11 से बढ़कर 15 वार्ड हो गए हैं। इन बदलाव के बाद नगर पंचायत चुनाव में मतदान स्थल 364 से बढ़कर 436 और मतदान केंद्र 95 से बढ़कर 134 हो जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय एवं नगरी निकाय आरके सिंह ने बताया कि शासन ने आजमगढ़ में तीन नई नगर पंचायत बूढ़नपुर, जहानागंज व मार्टीनगंज के वार्ड निर्धारित कर दिए हैं। बूढ़नपुर में 15, जहानागंज में 16 व मार्टीनगंज में 16 वार्ड बनाए गए हैं। बताया कि पहले 11 नगर पंचायतें थीं, अब 14 हो गई हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में दो नगर पालिकाएं हैं। इसमें आजमगढ़ व मुबारकपुर शामिल हैं। नगर पालिका व नगर पंचायत मिलाकर संख्या 16 हो गई है। पहले कुल 172 वार्ड थे अब 224 वार्ड हो गए हैं। इस बार नगर पंचायत का चुनाव होगा तो 364 मतदान स्थल के स्थान पर संभावित 436 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। वहीं 95 मतदान केंद्रों के स्थान पर अब 134 मतदान केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसमें कितने गांव : सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया क बूढ़नपुर में सात भीलमपुर छपरा, सेरवां, बूढ़नपुर, रायपुर खुरासिन, रानीपुर, ईश्वरपुर पवनी व कोयलसा गांव शामिल हैं। वहीं जहानागंज में चार रामपुर, चकसहबरिया, बरहतिर जगदीशपुर व मुस्तफाबाद गांव शामिल हैं। मार्टीनगंज में बनगांव, निकासीपुर दरियापुर बेलवाना, महुजा नेवादा, अवनावें, सुरहन व कौरागहनी को शामिल किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि वहीं महाराजगंज, लालगंज व अजमतगढ़ का विस्तार किया गया है। महाराजगंज में अक्षयबट, प्रतापुर व उसुरकुढ़वा गांव को शामिल किया गया है। लालगंज में चकिया भगवानपुर, मसीरपुर, रेतवा चंद्रभानपुर व टीकरगाढ़ गांव को शामिल किया गया है। वहीं अजमतगढ़ में असौना, जमीन मेघई गांव शामिल हुए हैं।

एडीओ व ईओ वार्डवार देंगे वोटरों की सूची : सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय एवं नगरी निकाय आरके सिंह ने बताया कि नई नगर पंचायत व विस्तारीकरण में जो गांव जुड़े हैं उनकी सूची एडीओ व ईओ द्वारा भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि एडीओ पंचायत व ईओ द्वारा वोटरों की एक सूची बनाई जाएगी जिसमें वह निर्धारित करेंगे कि कहां से कहां तक की संख्या में वोटर हैं। उनके द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर हम इलेक्शन कमीशन द्वारा उपलब्ध कराए गए एप पर अपलोड कर देंगे। इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस वार्ड में कहां से कहां तक की संख्या वाले वोटर किस वार्ड में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed