फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This political party last won the Lalganj parliamentary seat in 1984

Lok Sabha Election: लालगंज संसदीय सीट पर आखिरी बार 1984 में जीती थी यह पार्टी, अब चार दशक से है सूखा

Fri, 19 Apr 2024 08:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:33 AM IST
सार

Lok Sabha Election: पिछले छह चुनाव में चार बार बसपा तो दो बार सपा के प्रत्याशी को यहां से जीत मिली है। एक बार इस सीट पर कमल भी खिला।

विज्ञापन
This political party last won the Lalganj parliamentary seat in 1984
लालगंज संसदीय सीट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में राजनीति भी काफी बदल गई। जिस सीट पर किसी जमाने में कांग्रेस का दबदबा होता था, वहां चार दशक से सूखा है। पार्टी एक जीत को तरस रही। 1984 के चुनाव में आखिरी बार लालगंज संसदीय सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। उसके बाद से उसके हाथ खाली हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि 1952 में हुए पहले आम चुनाव में लालगंज सीट से दो सांसद चुने गए। सभी पार्टियों ने दो-दो प्रत्याशी मैदान में उतारे। जिसमें कांग्रेस के विश्वनाथ और सीताराम को जीत मिली। इसके बाद 1962 के चुनाव में एक बार फिर विश्राम प्रसाद ने इस सीट पर कांग्रेस का झंडा बुलंद किया। 
विज्ञापन


1967 में कांग्रेस पार्टी के रामधन ने जीत हासिल की। 1977 के चुनाव में रामधन ने पाला बदला और बीएलडी के टिकट पर मैदान में उतरे। उन्होंने कांग्रेस के लालसा को हराकर जीत हासिल की। 1980 के लोकसभा चुनाव में जेएनपी एस के टिकट पर मैदान में उतरे छांगुर को जीत मिली। उन्होंने जेएनपी के रामधन को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1984 में रामधन ने पाला बदला और कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे और जीत हासिल की। इस चुनाव के बाद कांग्रेस फिर से इस सीट पर कभी नहीं जीती। 1989 में रामधन ने पार्टी बदली और जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरे और जीते। 1991 में भी उन्होंने इस सीट पर जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की।

दूसरे स्थान पर यहां बीजेपी के श्यामधारी रहे। 1996 में सपा-बसपा के उदय के बाद बसपा के डॉ. बलिराम ने सपा के दरोगा प्रसाद सरोज को हराकर जीत हासिल की। 1998 में सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने बसपा के डॉ. बलिराम को हराया। 1999 में फिर बसपा के डॉ. बलिराम ने सपा के दरोगा प्रसाद सरोज को हराया।


2004 के चुनाव में सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने बसपा के डॉ. बलिराम को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया। 2009 में बसपा के डॉ. बलिराम ने भाजपा की नीलम सोनकर को हराकर जीत हासिल की। लेकिन 2014 के चुनाव में नीलम ने सपा के बेचई सरोज को हराकर इस सीट पर जीत हासिल की। 2019 के चुनाव में बसपा की संगीता आजाद ने भाजपा की नीलम सोनकर को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed