फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This festival will be successful in giving a new identity to Azamgarh - Piyush Mishra

आजमगढ़ को नई पहचान देने में कामयाब होगा यह उत्सव- पीयूष मिश्रा

Sat, 19 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
This festival will be successful in giving a new identity to Azamgarh - Piyush Mishra
शहर के शारदा टाकीज में आजमगढ़ फिल्म उत्सव का शुभारम्भ करते अभिनेता पीयूष मिश्र और पवन मल्होत्रा? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सूत्रधार संस्थान द्वारा आयोजित दूसरे आजमगढ़ फिल्म उत्सव का आगाज शनिवार को रैदोपुर स्थित शारदा टाकिज परिसर में हुआ। सभी अतिथियों और दर्शकों के बीच आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का प्रोमो वीडियो प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

संयोजक अभिषेक पंडित, डा. सीके त्यागी और डा. अमित सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। देश के जाने माने फिल्म एवं कला समीक्षक अजित राय द्वारा बाकी अतिथियों का परिचय करवाया गया। इस मौके पर फिल्मकार एवं कहानीकार अमित राय, भोर के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह, कहानीकार रामकुमार सिंह, सुभाष मिश्रा, मनोज वर्मा एवं हरियाणा से रंगकर्मी मनीष जोशी भी उपस्थित रहे। पीयूष मिश्रा ने कहा कि यह जुनूनी कलाकारों द्वारा किया गया एक बेहतरीन प्रयास है। आजमगढ़ शहर को यह उत्सव एक नई पहचान देने में कामयाब होगा। अभिनेता पवन मल्होत्रा ने इस उत्सव को एक सामूहिक प्रयास बताया और कहा कि ऐसे शहरों में जहां फाइलें नहीं पहुंच पाती हैं वहां अभिषेक पंडित और ममता पंडित की जोड़ी ने यह उत्सव आयोजित कर एक हिम्मत का काम किया है। इस उत्सव में बनारस, लखनऊ सहित कई शहरों से फिल्म निर्माण एवं अभिनय के इच्छुक कलाकार भी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए हैं। मंच संचालन शिखा मौर्या ने किया। अंत में पीयूष मिश्रा ने अपने अंदाज में गीत सुनाकर दर्शकों को सांगीतिक अनुभव प्रदान किया और अभिषेक पंडित ने भी पीयूष मिश्रा के कुछ गीत गुनगुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed