फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   this colorful helicopter runs on rod in azamgarh people are saluting skills of 12th pass youth

Viral Video: सड़कों पर सड़पट दौड़ता है ये रंगीन हेलीकॉप्टर, 12वीं पास युवक के हुनर को लोग कर रहे सलाम

Wed, 14 Dec 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Dec 2022 10:19 PM IST
सार

आजमगढ़ के पकड़ी कला गांव के निवासी 12वीं पास युवक ने अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए एक कार को  हेलीकॉप्टर की शक्ल दी है। इसे रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। इस हेलीकॉप्टर कार में चालक समेत चार लोग बैठ सकते हैं। 

विज्ञापन
this colorful helicopter runs on rod in azamgarh people are saluting skills of 12th pass youth
उड़ेगा तो नहीं लेकिन सड़कों पर सरपट दौड़ेगा ये हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इस समय लोगों के बीच चर्चा के केंद्र में है। इस वीडियो में एक कार हेलीकॉप्टर के रूप में रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है। इस विशेष वाहन को तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव निवासी 12वीं पास सलमान ने बनाया है। सलमान पेशे से कारपेंटर (बढ़ई) है।

विज्ञापन


वीडियो देखने के बाद लोग उसकी कारीगरी को सलाम कर रहे हैं। वर्तमान में सलमान की इस हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार की काफी डिमांड है। शादी विवाह में लोग इसकी बुकिंग दूल्हे के लिए कर रहे हैं। तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव निवासी पेशे से कारपेंटर सलमान ने इंटर तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

कार को हेलीकॉप्टर की तरह बनाने में आया तीन लाख का खर्च

उनकी प्राथमिक शिक्षा-दीक्षा गांव के स्कूल से बरहा भगवान चौरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय से हुई है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई गाजीपुर से की। इसके बाद कारपेंटर का काम शुरू किया। निजी संसाधनों से कबाड़ के सामानों से एक कार को हेलेकॉप्टर का रूप दे दिया। हेलीकॉप्टर के रूप में तैयार कार को एलईडी लाइटों से सुसज्जित कर दिया।

रात के समय इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस हेलीकॉप्टर कार में चालक सहित चार लोग आराम से बैठ सकते हैं। जिले को लोग इस कार को शादी-विवाह के लिए बुकिंग कर रहे हैं। सलमान ने बुकिंग के लिए चार हजार, पांच हजार और 8 हजार का रेट निर्धारित किया है। सलमान ने बताया कि नैनो कार को हेलीकॉप्टर की तरह बनाने में करीब तीन लाख रुपये का आया है।

चैलेंज जीतने के लिए कार को दिया विशेष रूप

उन्होंने बताया कि इस हेलीकॉप्टर कार को बनाने के लिए बिहार से जारी एक वीडियो के जरिए चैलेंज मिला था। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए उन्होंने इसे बनाया। वर्तमान में लोग शादी-विवाह में इसकी बुकिंग करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed