फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thirty to thirty-five deaths reported, government should pay 50 lakh compensation per family

तीस से पैतीस मौत की सूचना, प्रति परिवार 50 लाख मुआवजा दे सरकार

Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thirty to thirty-five deaths reported, government should pay 50 lakh compensation per family
आजमगढ़। मित्तूपुर बाजार में जहरीली शराब पीकर 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है लेकिन प्रशासन इसे छुपा रहा है। यह उसकी लापरवाही ही नतीजा है कि इतने लोगों की जान गई है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जानी चाहिए। यह बात पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि मित्तूपुर बाजार में काफी दिनों से खुलेआम अवैध शराब कारोबार प्रशासन की जानकारी में चल रहा है। इसीलिए कुछ अफसर जहरीली शराब से हुई मौतों को झुठलाने में लगे हैं। जानकारी मिली है कि वहां 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन का जहरीली शराब से मौत की बात से इंकार करना अनुचित है। इस मामले की जांच कराए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अगर सब कुछ ठीक तो पुलिस ने मीडियाकर्मियों का मोबाइल और कैमरा छीनने का निंदनीय काम क्यों किया। प्रदेश सरकार से मांग है कि वह प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा दे और दोषियों सख्त सजा दिलाए। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आद्या प्रसाद सिंह ने इसके लिए पवई थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी मित्तूपुर को जिम्मेदार ठहराते हुए न्यायिक जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed