फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves who entered the house blew away goods worth lakhs including cash

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों के सामान

Mon, 16 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves who entered the house blew away goods worth lakhs including cash
नगर पंचायत अतरौलिया के सदर बाजार पूर्वी मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। चोरी गए सामान पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए एकत्र कर रखा था।
विज्ञापन

सदर बाजार पूर्वी मुहल्ला निवासी रामपूजन ने अपनी बेटी की शादी तय कर रखा है। जिसके लिए वह घर में 20 हजार नकदी के अलावा कीमती साड़ियां व जेवरात आदि खरीद कर रखा था। शनिवार की रात अज्ञात चोर छत के चुल्ले से दुपट्टा बांध कर ऊपर चढ़े और अंधर घुस कर शादी की तैयारी को लेकर खरीदे गए सामान रखे कमरे से आलमारी व बक्सा आदि तोड़ कर 20 हजार नकदी व लगभग डेढ़ लाख के जेवरात व कीमती साड़ियां आदि उठा ले गए। देर रात रामपूजन की नींद टूटी तो वह बाहर निकल कर आया। इस दौरान उसकी नजर चुल्ले में बंधे दुपट्टे पर पड़ी। जिस पर अनहोनी की आशंका में वह घर के अंदर उस कमरे में पहुंचा जहां सामान रखा था तो वहां सबकुछ बिखरा हुआ हुआ था। रामपूजन के शोर मचाने पर परिवार के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed