{"_id":"68ba67bc3619f70b3c028b1b","slug":"thieves-ran-away-with-gold-necklace-from-jewellery-shop-in-azamgarh-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उचक्कों ने दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान को बनाया निशाना, ग्राहकों के बीच बैठे फिर सोने का हार लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उचक्कों ने दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान को बनाया निशाना, ग्राहकों के बीच बैठे फिर सोने का हार लेकर भागे
Fri, 05 Sep 2025 10:02 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:02 AM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में उचक्कों ने सर्राफा की दुकान को दिनदहाड़े निशाना बनाया। ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सोने का हार उठाते हुए उचक्का
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
आजमगढ़ जिले के माहुल नगर के खान चौक स्थित सर्राफा की दुकान से गुरुवार देर शाम उचक्के नौ ग्राम का सोने का हार लेकर भाग गए। सर्राफा कारोबारी ने इसकी सूचना माहुल चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
माहुल के सोमवारी बाजार निवासी रत्नेश सेठ की खान चौक पर सर्राफा की दुकान है। बृहस्पतिवार को एक युवक और एक महिला बिना नंबर की स्कूटी से दुकान पर पहुंचे। दोनों अन्य ग्राहकों के साथ बैठ गए। इसी दौरान रत्नेश एक महिला ग्राहक को हार दिखा रहे थे। तभी मौका पाकर उचक्के काउंटर पर रखा नौ ग्राम का सोने का हार चुरा कर स्कूटी से भाग गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mau News: 35 जगहों पर मारे छापे, 26 अवैध अस्पताल सील; 48 घंटे में मौत के जिम्मेदार दो अस्पतालों पर भी कार्रवाई
विज्ञापन
युवक ने महिला के हाथ में थमाया हार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जब कारोबारी ने काउंटर से हार गायब देखा तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसमें पूरी वारदात कैद मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस उचक्कों की तलाश में जुट गई है।
जब कारोबारी ने काउंटर से हार गायब देखा तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसमें पूरी वारदात कैद मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस उचक्कों की तलाश में जुट गई है।