{"_id":"61aa5bd7099a984a2d7337f5","slug":"thieves-cracked-the-lock-of-two-shops-crossed-goods-worth-lakhs-azamgarh-news-vns6259335143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का चोरों ने चटकाया ताला, लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों का चोरों ने चटकाया ताला, लाखों का माल किया पार
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ जिले में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई है। चोरी की बढ़ी घटनाओं से लोग दहशत है, जबकि पुलिस विभाग और आलाधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। किसी भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नही हो रहा है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निजामबाद में एक शू शॉप तो देवगांव कोतवाली क्षेत्र में टायर व बैट्री की दुकान का ताला चटका कर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बा के शेरपुर तिराहे पर तहबरपुर ब्लाक क्षेत्र के ढ़डनी गांव निवासी मनोज कुमार यादव बाजार निवासी
गुड्डू यादव के मकान में शू शॉप खोला है। नित्य की भांति बृहस्पतिवार की रात मनोज दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़ अंदर रखा लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा और सूचना दुकान मालिक मनोज को दिया। जानकारी होते ही मनोज यादव मौके पर पहुंचे और दुकान के अंदर का हाल देख कर उनके होश ही उड़ा गए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने दो लाख से अधिक के सामान व गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकमोजनी बाजार स्थित मनीष यादव पुत्र मुन्नी लाल के टायर और बैट्री की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर रखा 115 टायर, तीन बड़ी बैट्री, पांच छोटी बैट्री और इनवर्टर आदि चुरा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत साढ़े तीन लाख से अधिक बतायी जा रही है। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दिया है। दोनों घटनाओं में पुलिस जांच में जुटी हुई है।