फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.

Azamgarh News: घर में घुसे चोरों ने उड़ाए नकदी व जेवरात

Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.
बरदह। थाना क्षेत्र के बाघपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में शुक्रवार की रात छत पर चढ़ कर घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह सोकर उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत बरदह थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाघपुर गांव निवासी रामअवध का परिवार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात अज्ञात चोर घर के पास स्थित पेड़ पर चढ़ कर छत पर उतर गए। इसके बाद सीढ़ी के सहारे अंदर उतर आए। चोरों ने घर में रखे आलमारी व बक्सा आदि को तोड़ कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकदी के साथ ही सोने की चेन, सोने की हार, मांगटीका, दो जोड़ी कनफूल, चांदी की करधन व कीमती कपड़े आदि उठा ले गए। रामअवध पर परिवार के लोग शनिवार की सुबह सोकर उठे तो घर के अंदर का हाल देख उनके होश ही उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर बरदह थाना पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया। रामअवध ने घटना के बाबत पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed