{"_id":"5d5c368e8ebc3e6c4e709a1c","slug":"thief-excaped-from-custody-three-constable-suspended-azamgarh-news-vns479240520","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चोर
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाने के दो सिपाहियों को चकमा देकर मंगलवार की दोपहर एक शातिर चोर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने अदालत पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जहानागंज सहित शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम चोर को तलाश करने में जुटे हुए हैं।
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चोर रामअवध यादव है। वह जहानागंज थाने के धरमनपुर गांव का निवासी है। जहानागंज थाने की पुलिस ने सेवटा गांव निवासी राजकुमार उर्फ गुड्डू को सोमवार की रात गिरफ्तार किया था। उसकी ही निशानदेही पर उसके साथी रामअवध को मंगलवार की सुबह गांव के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल और एक पर्स बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों चोरों का चालान कर दिया था। थाने के सिपाही इन दोनों को अपने साथ अदालत में पेशी के लिए लेकर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में सिपाही एक दुकान पर रुके। एक साथ नाश्ता पानी किया। इसके वो अदालत पहुंचे। कोर्ट लॉकअप से हेडकांस्टेबल उमाशंकर और सिपाही अजय कुमार रामअवध के हाथ में हथकड़ी लगाकर कोर्ट नंबर 12 में पेशी के लिए ले जा रहे थे। हथकड़ी बड़ी होने पर रामअवध ने अपना हाथ निकाल लिया और सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। कोई पता न चलने पर थानाध्यक्ष को सूचना दी। कोर्ट परिसर से आरोपी के फरार हो जाने से महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सीओ की रिपोर्ट के आधार पर जहानागंज थाने के दरोगा रामबहादुर यादव, मुख्य आरक्षी उमाशंकर सिंह और आरक्षी अजय कुमार को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यदि इस मामले में अन्य किसी और की भी संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।