फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   They used to sell their Khatauni by buying from farmers.

किसानों से खरीद कर उन्हीं की खतौनी देते थे बेच

Mon, 21 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
They used to sell their Khatauni by buying from farmers.
अतरौलिया। रविवार को पकड़े गए 240 बोरी गेहूं के मामले में जांच के बाद सामने आया कि गल्ला माफिया किसानों से औने-पौने दाम पर गेहूं खरीदने के बाद उन्हीं के खतौनी पर क्रय केंद्रों पर ही बेच देते थे। ट्रक में लदे गेहूं के पकड़े जाने के बाद घनघटा गांव में भी एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार शक्ति सिंह के नेेतृत्व में पहुंची। भारी मात्रा में खाली बोरी व गेहूं बरामद किया। तहसीलदार ने उक्त स्थान को सील कर दिया। इसके बाद रेडहा क्रय केंद्र पर टीम पहुंची और वहां जांच की। एसडीएम अरविंद सिंह ने बताया कि गेहूं व्यापारियों द्वारा किसानों से खरीदा गया था, जो सरकारी खाली बोरी मिली है, उसकी सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है।
विज्ञापन

इस बारे में भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा का कहना है कि क्रय केंद्र के जिम्मेदारो की मिली भगत से किसानों का शोषण किया जा रहा है। गल्ला माफिया किसानों में भुगतान देर से होने का भ्रम फैला कर औने-पौने दाम पर गेहूं खरीद लेते हैं और फिर उन्हीं किसानों के खतौनी पर गेहूं को क्रय केंद्रों पर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed