फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   These Praejekt not tolerate negligence of soft ...

मुलायम का है ये प्राेजेक्ट... लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Thu, 21 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
These Praejekt not tolerate negligence of soft ...
दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में चल रहे कार्यो का निरीक्षण बुधवार को प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ लखनऊ डा. बीके यादव ने किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में मानक के विपरीत बनी सीढिय़ों व प्लास्टर को देखकर उन्होंने फटकार लगाई। चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की।

 निरीक्षण के दौरान डा. बीके यादव ने कहा कि एक से दस  मार्च के बीच पेराई कार्य शुरु कराने की सरकार की मंशा है। इस कारण 28 फरवरी तक सभी कार्यो को पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन


 कहा कि कार्य को महत्व दिया जाए क्योंकि यह प्रोजेक्ट सांसद मुलायम सिंह यादव का है और इसे प्राथमिकता में रखा गया है।

उन्होंने चीनी मिल कर्मचारी, अधिकारी और कार्यदायी संस्था इसजेक के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही और मानक व गुणवत्ता की अनदेखी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने  मानक के विपरीत बनी सीढिय़ों व प्लास्टर को देखकर संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाई। इसे तत्काल सही करने का निर्देश दिया।

 निरीक्षण के बाद चीनी मिल के मीटिंग हाल में समीक्षा बैठक की। कहा कि गन्ना किसानों से बराबर संपर्क बनाए रखें और बावक गन्ना काश्तकार रोक कर रखें।

मार्च माह के पहले सप्ताह में चीनी मिल में पेराई प्रारंभ हो जाएगी और गन्ना काश्तकारों को उनके गन्ना का उचित मूल्य दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य गन्ना विकास सलाहकार डा. आरसी पाठक, डा. सुल्तान अहमद, एमके कुलश्रेष्ठ, एनके यादव, जसवीर सिंह, डा. जेपी सिंह, योगेश मलिक, एएस पोरस, बीके शेट्टी, बीपी पांडेय, बीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed