फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be skill and skill development in the children of council schools

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में होगा दक्षता व कौशल विकास

Mon, 25 Apr 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
There will be skill and skill development in the children of council schools
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब आडियो सुनकर रोचक तरीके से पढ़ाई करेंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालयों में दो ब्लूटूथ स्पीकर खरीदे जाएंगे। जिसके जरिये शिक्षक विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कटेंट के साथ विषय से संबंधित उपयोगी सामग्री अपने मोबाइल, लैपटाप के माध्यम से सुनाएंगे, ताकि बच्चों में अपेक्षित दक्षता एवं कौशल विकास सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

योजना अंतर्गत राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा का वातावरण सुधारने व अतिरिक्त शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दृष्टि से ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। ब्लूटूथ स्पीकर की खरीद के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक सदस्य सचिव होंगे, जबकि दो अभिभावक, एक महिला व एक पुरुष व एक वरिष्ठ शिक्षक समिति के सदस्य होंगे। समिति की देखेरेख में ही स्पीकर की खरीदारी होगी। स्कूलों में ब्लूटूथ स्पीकर की उपलब्धता व क्रय के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी की ओर से जांच टीम गठित की जाएगी। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। विकास खंड स्तर पर क्रय सामग्री की गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित कराने का पूर्ण उत्तरदायित्व खंड शिक्षाधिकारी का होगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ब्लूटूथ स्पीकर क्रय करने के लिए जल्द ही प्रति विद्यालय दो सेट के लिए दो हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। यह शासन की सराहनीय पहल है। इसके जरिए डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सामग्री एवं शिक्षक की ओर से विकसित उपयोगी शैक्षणिक सामग्री का भी शिक्षक ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से उपयोग कर सकेंगे। बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने से उनके पठन-पाठन के स्तर में अपेक्षित सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed