फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be a period of 40 minutes in basic schools

Azamgarh News: बेसिक स्कूलों में 40 मिनट का होगा पीरियड, 8 विषय की कक्षाएं चलेंगी

Tue, 30 Apr 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
There will be a period of 40 minutes in basic schools
आजमगढ़। निजी स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य कराया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में अब प्रत्येक कक्षा की पढ़ाई 40 मिनट की होगी। साथ ही 30 मिनट का लंच होगा। यह समय सारिणी सभी परिषदीय विद्यालयों में लागू कर दी गई है। विद्यालयों में आठ विषयों की कक्षाएं हाेंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में नियमानुसार पढ़ाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय हैं और उनमें सवा लाख बच्चे पंजीकृत हैं। अब यहां अध्ययनरत बच्चों के लिए टाइमटेबल बनाया है। समय में बांटकर सभी विषयों की रोजाना पढ़ाई होगी। प्रत्येक कक्षा में विषय की पढ़ाई 40 मिनट की होगी। शुरुआत में जब नौनिहाल विद्यालय पहुंचेगे तो 15 मिनट में प्रार्थना सभा होगी। प्रधानाध्यापक को पूरे सप्ताह की समय सारिणी बनानी होगी। समय सारिणी विद्यालय के बाहर बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। यह समय सारिणी सभी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। वहीं, शासन स्तर से सभी विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों को इस पर अमल करते तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


होंगी खेल गतिविधियां : टाइमटेबल के अनुसार विद्यालय में खेल गतिविधियां कराने के लिए भी समय निकाला जाएगा। इसके लिए खेल सामग्री का बजट पहले ही जारी हो चुका है। शासन से निर्देश मिलते ही बीएसए ने सभी बीईओ को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ विषय कक्षाएं होंगी : 8.15 मिनट से पहली कक्षा शुरू होगी। यह 8.55 मिनट तक रहेगी। 10.15 से 10.45 लंच होगा। शुरुआती समय में तीन कक्षाएं होगी। लंच के बाद पांच कक्षाएं होंगी। यह एक कार्यदिवस में कुल आठ पीरियड के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है। नए शैक्षिक सत्र में और भी सुधार हो रहे हैं। हाल में आए नए निर्देश के चलते सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है। नए टाइमटेबल के अनुसार पढ़ाई करवाई जाएगी। - समीर, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article