फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be a flurry of promotion of teachers, seniority list will be prepared

शिक्षकों के प्रमोशन की सुगबुगाहट, तैयार होगी ज्येष्ठता सूची

Tue, 26 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
There will be a flurry of promotion of teachers, seniority list will be prepared
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों के प्रमोशन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शिक्षकों का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। प्रमोशन उन्हीं शिक्षकों का होगा जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है। अगर कार्रवाई है तो प्रमोशन से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि कई विभागों में कर्मचारियों के प्रमोशन के संकेत मिले हैं। विभाग में भी संभावित शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर तैयारी कर ली जाए। इसके लिए शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची के साथ ही जारी किए गए फार्मेट पर सभी शिक्षकों का ब्योरा तैयार कर लिया जाए। इसमें शिक्षकों की ज्वाइनिंग तिथि से लेकर अब तक मिले प्रमोशन या कार्यकाल का ब्योरा रहेगा। खास बात यह है कि जिन शिक्षकों पर कोई कार्रवाई हुई है वह प्रमोशन से वंचित रह सकते हैं। अगर कोई शिक्षक निलंबित है, वेतन काटा गया है। स्थायी या अस्थायी वेतन वृद्धि रोकी गई है या अन्य कोई विभागीय कार्रवाई हुई है तो ऐसे शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ नहीं मिलने की आसार हैं। अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों की ज्येष्ठता उनके जिले में ज्वाइन करने की तिथि से तय की जाएगी। उनके पूर्व जिले में तैनाती की तिथि को नहीं माना जाएगा। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं को भी शामिल किया गया है। बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि वह पूरा ब्योरा तैयार कर लें।
विज्ञापन

सभी खंड अधिकारियों को सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी तक कोई आदेश नहीं मिले हैं। शिक्षकों का ब्योरा इसलिए तैयार हो रहा कि आदेश आने पर कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed