फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was uproar as soon as the dead body of the middle-aged reached due to poisonous liquor

जहरीली शराब से मृत अधेड़ का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Sat, 26 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
There was uproar as soon as the dead body of the middle-aged reached due to poisonous liquor
माहुल में सुरेंद्र मोदनवाल का शव पहुंचने पर लोगों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
माहुल जहरीली शराब कांड में शुक्रवार को एक और मौत हो गई थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को कस्बे में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं कस्बे के शिवाजी चौक की दुकानें शव पहुंचते ही धड़ाधड़ बंद हो गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

माहुल कस्बा निवासी सुरेंद्र मोदनवाल (52) पुत्र राधेश्याम ने भी बीते रविवार को माहुल कस्बा स्थित दसी शराब की दुकान से शराब खरीद का पी थी। शराब पीने के बाद उसकी भी हालत खराब हुई तो परिजन अस्पताल ले गए। सीएचसी अहरौला से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर वहां से उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को दिन में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने शव पीएम में भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को मृतक के घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा के शिवाजी चौक स्थित सभी दुकाने धड़ाधड़ बंद हो गई और लोग मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश अभी बरकरार है।
विज्ञापन

0
कई अस्पताल में भर्ती, आंखों की रोशनी गई
अंबारी। जहरीली शराब कांड के कई पीड़ित लोगों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें कईयों के आंख की रोशनी जा चुकी है। तो वहीं कुछ को अन्य तरह की समस्याएं है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दखिनगांवा निवासी पूर्व प्रधान राधेश्याम चौरसिया जिला अस्पताल में भर्ती है। इनके आंख की रोशनी चली गई है। वहीं माहुल कसबा के बुझारत बिंद भी जहरीली शराब के चलते अपने आंखो की रोशनी गवां चुके है। रसूलपुर निवासी नंदलाल व राजेंद्र का भी ऐसा ही कुछ हाल है। दोनों के आंखों की रोशनी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed