फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was chaos in every place, relatives were dying

हर तरफ मचा था कोहराम, बिलख रहे थे परिजन

Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in every place, relatives were dying
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के भय से मृतकों के परिजन भले ही चुप्पी साध लिए है लेकिन दो बीमार लोगों ने भी मित्तूपुर बाजार से ही शराब लेकर पीने की बात कही है। वहीं एसपी अंबेडकरनगर के पीआरओ ने बताया कि अंबेडकर नगर में जो पांच मौत हुई है, वह भी पवई के मित्तूपुर से ही लायी गई शराब के सेवन से हुई है।
विज्ञापन

जिले के एसपी सुधीर कुमार सिंह भले ही जिले में जहरीली शराब से एक भी मौत न होने की बात कह रहे हो लेकिन वास्तविकता इससे इतर है। मित्तूपुर के साथ ही आसपास के आधा दर्जन भर उन ग्रामों में कोहराम मचा हुआ है जहां के रहने वाले लोगों की मौत हुई है। परिवार में रोना-पीटना मचा हुआ है। वहीं पुलिस महकमे का मंगलवार की सुबह से ही मित्तूपुर व आसपास के ग्रामों में मीडियाकर्मियों व आम जनता पर बनाए गए दबाव से मृतकों के परिजन सहम भी गए है। कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे रवि ने बताया कि मित्तूपुर बाजार में मोती से 150 रुपये में एक शीशी शराब लेकर पीया। जिसे पीने के बाद से ही उसे जहां आंखों से कम दिखायी देने लगा है तो अन्य तमाम समस्या खड़ी हो गई है। वहीं रामफेर ने भी मित्तूपुर से ही लेकर शराब पीने के बाद अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने भी पांच मृतकों की सूची उपलब्ध कराई है, ये सभी अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले है। एसपी ने जहरीली शराब का पूरा प्रकरण अंबेडकरनगर का बता रहे है वहीं इस बाबत एसपी अंबेडकरनगर के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनके पीआरओ ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि जिले के जैतपुर निवासी पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में शामिल सोनू चौबे शराब लेकर आया था और वह शराब आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत मित्तूपुर पुलिस चौकी के पास से आया हुआ था।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed