फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a gathering of stars in the vicinity of Amar Singh's father, helicopters hovering in the sky of Azamgarh

अमर सिंह के पिता की तेरहवीं में लगा था सितारों का जमावड़ा, आजमगढ़ के आसमान में मंडराते रहे हेलीकॉप्टर

Sat, 01 Aug 2020 08:16 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 08:16 PM IST
सार

  • पिता की तेरहवीं में आए थे अमिताभ, ऐश्वर्या और अभिषेक
  • बाहर बीता था अमर सिंह का ज्यादा जीवन, इसलिए कराया था बड़ा कार्यक्रम

विज्ञापन
There was a gathering of stars in the vicinity of Amar Singh's father, helicopters hovering in the sky of Azamgarh
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, अमर सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का ज्यादा समय बाहर ही बीता था। इसलिए वो अपने गांव से जुड़वा चाहते थे। वर्ष 2008 में पिता के निधन के बाद तेरहवीं पर बड़ा कार्यक्रम कराया था। हेलीकॉप्टर तक की व्यवस्था की गई थी। पूरे दिन आसमान में हेलीकाप्टर मंडराता रहा। 
विज्ञापन


वाराणसी से अतिथियों को गांव लाया गया था। कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, एश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया प्रदा और मुलायम सिंह यादव के साथ कई प्रदेशों के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। अमर सिंह के बाबा स्व. विश्वनाथ सिंह एमए एलएलबी थे। कोलकाता के बड़ा बाजार में ताला बनाने की फैक्ट्री थी।
विज्ञापन

अमर सिंह से पिता स्व. हरिश्चंद्र सिंह भी एमए एलएलबी थे। वो भी कोलकाता में ही थे। माता का नाम पंकजा सिंह था। अमर सिंह ने भी एमए एलएलबी किया था। उनकी शिक्षा कोलकाता के प्रेसीडेंसी कालेज से हुई थी। 

वर्ष 1983-84 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह कोलकाता गए थे। वहीं अमर सिंह उनके संपर्क में आए और नजदीकी बढ़ी। उनके कहने पर अमर सिंह ने 1984-85 साहिबाबाद में केमिकल और पेस्टीसाइड की फैक्ट्री लगाई थी। चूंकि वीरबहादुर सिंह गोरखपुर के थे इसलिए दोनों में संबंध प्रगाढ हुए। 
विज्ञापन

इसके बाद अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। कहा जाता है कि पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव से भी उनके अच्छे संबंध थे। 1989 के बाद कांग्रेस का पतन हुआ तो ये मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आए। इसके बाद सपा में शामिल हुए मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सपा का महासचिव बनाने के साथ ही राज्यसभा सदस्य भी बनाया। 

अमर सिंह के गांव के निवासी श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने ने ही अखिलेश यादव को आस्ट्रेलिया के पर्थ में एडमीशन कराया। पढ़ाई कराने के साथ उनकी शादी में भी अहम भूमिका निभाई। अमर सिंह के एक भाई अरविंद सिंह और दो बेटियां दिशा और दृष्टि हैं। दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। 

विज्ञापन

बताया जाता है कि पूर्वांचल में पहली बार 1996 में राज बब्बर के साथ इंद्रासन सिंह (वकील) के घर अमर सिंह आजमगढ़ आए थे। आखिरी बार वह अपने घर को आरएसएस को दान देने के लिए आए थे। वर्ष 2008 में पिता का निधन होने के बाद अमर सिंह गांव आए थे।

तेरहवीं आजमगढ़ से ही की गई थी। गांव में बड़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। अतिथियों को वाराणसी से यहां लाने और छोड़ने के लिए हेलीकॉप्टरकी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में पूरे दिन आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराता रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed