{"_id":"684b183a1c5794e525003ab8","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-first-in-the-evening-and-then-in-the-morning-21-people-were-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132868-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो पक्षों में पहले शाम को फिर सुबह हुई मारपीट, 21 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो पक्षों में पहले शाम को फिर सुबह हुई मारपीट, 21 लोग घायल
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के बनहरमयचकगजडी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से 21 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से 12 और दूसरे पक्ष से 9 लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अहरौला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विवाद की वजह जौनपुर के एक युवक और गांव की एक युवती का मिलना-जुलना रही। युवक की ननिहाल विपक्षी पक्ष के यहां थी। इस बात को लेकर बुधवार शाम को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसे गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। हालांकि, बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए, इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में पहले पक्ष से घायल हीरामनी देवी (52), फिरता (45), अमन (18), छोटेलाल निषाद (32), बेचूलाल (46), पवन (14), सुजीत (20), अजीत (24), चमेला (45) और दूसरे पक्ष से राधिका (40), विजय निषाद (42), उषा (40), सहाबू निषाद (65), अंकुर (10), गीता (40), रेखा (35), काजल (18), विक्की (18), शिवम (18), रीता (35), नेबुला देवी (35) घायल हो गए।
थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष के राधिका की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष के घायलों का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।