{"_id":"6750941c8bbd90456c07b4ed","slug":"there-was-a-fight-between-the-gharati-and-the-wedding-party-the-marriage-was-saved-from-breaking-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-124234-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घराती और बराती में हुई मारपीट, टूटने से बची शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घराती और बराती में हुई मारपीट, टूटने से बची शादी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में आयी बारात में डीजे पर नाचने के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं बारात में नाचने के दौरान एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की के पिता ने गांव के ही लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।
बताते चलें कि मंगलवार को अहरौला थाने के भोगइचा गांव निवासी मंशाराम के लड़की की शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के बांसथान गांव से आई थी। घराती बराती डीजे पर नाचते गाते द्वारपूजा पर पहुंचते इससे पहले ही रंग में भंग पड़ गया। घरातियों और बरातियों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एक घंटे बाद फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। मारपीट में कई बराती घायल हो गए।
लड़की के पिता मंशाराम का आरोप है कि बाराती बिना जलपान व भोजन खाए नाराज होकर चले गए। दुल्हा व परिजन भी नाराज होकर जाने लगे, बड़ी मुश्किल से निवेदन के बाद शादी के लिए दुल्हा तैयार हुआ। तब जाकर शादी हो सकी। लड़की के पिता मंशाराम ने अहरौला थाना पर बुधवार को गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।