फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a conspiracy to kidnap himself

खुद के अपहरण की रची थी साजिश

Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was a conspiracy to kidnap himself
आजमगढ़। महारागंज थाना क्षेत्र में अपहरण के एक फर्जी मामले का पुलिस ने खुलासा किया। साजिश रचने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक युवती को फंसाने के लिए युवकों ने अपने ही अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन

29 अगस्त को बिलरियागंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी कि उसका पुत्र 20 अगस्त को सरदहा बाजार गया था, तब से लापता है। संभवत: उसका अपहरण हो गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना में अपहरण की कहानी झूठी निकली।
विज्ञापन

प्रकाश में आया कि संदीप एक लड़की से प्यार करता था। उसकी कहीं और शादी हो गई थी। इसके बाद भी वह लड़की से बात करना चाहता था लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। इसलिए उसने लड़की को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। संदीप व उसके साथ ही बलराम सिंह को पुलिस ने बवाली मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में संदीप ने बताया कि 20 अगस्त को वह बिन किसी से बताए मुंबई चला गया। जहां उसकी दोस्ती बलराम सिंह निवासी छितही बाजार थाना रूद्रपुर देवरिया से दोस्ती हो गई। जिसने उसे नया सिम उपलब्ध कराया। इस सिम से उसने अपने भाई को मोबाइल पर डराने-धमकाने वाला मैसेज भेजा और बलराम की मदद से उसने अपने हाथ का एक ऐसा फोटो बनवाया जो खून से सना हुआ था। उक्त फोटो व मैसेज देखकर परिजन डर गए और थाने पर जाकर संदीप की पूर्व प्रेमिका के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed