फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a conflict between Sadma Sadar and Bajai District President, they took off their kurta and protested

Azamgarh News: एसडीएम सदर और भाजयुमो जिलाध्यक्ष में ठनी, कुर्ता उतारकर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was a conflict between Sadma Sadar and Bajai District President, they took off their kurta and protested
आजमगढ़। एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय के बीच बुधवार को ठन गई। मामला इतना बढ़ गया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने अपना कुर्ता उतार दिया और प्रदर्शन करने लगे। मामला डीएम के पास पहुंचा तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिना कपड़ा पहने ही समर्थकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंच गए और ज्ञापन सौंपकर एसडीएम सदर के खिलाफ कार्रवाई की मांग रख दी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंता की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ता लगभग चार महीने से उनकी कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। अभी चार दिन पहले ही भाजपा नेता जनार्दन सिंह गौतम और लेखपाल के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद भाजपा नेता के गेट पर गड्ढा खोदवा दिया गया था। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय के साथ उनका विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि निखिल राय ने अपना कुर्ता उतारकर तहसील परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनका कपड़ा उतरवाने की धमकी दी थी। जब इसकी जानकारी डीएम नवनीत सिंह चहल को हुई तो उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को अपने ऑफिस बुलाया। इस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिना कपड़ों के ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




00

हमारे गांव में नवीन परती की जमीन है। इस जमीन पर हमारा कार्यालय बना है। जानकारी होने पर मैंने एसडीएम से बात की और कहा कि उसके बदले में वह हमारी जमीन ले लें। इसके लिए वह तैयार भी हो गए। इसी बीच भाजपा नेता जनार्दन सिंह गौतम से विवाद के बाद जब हमने सोशल मीडिया पर इनकी तानाशाही के बारे में लिखा तो राजस्व कर्मी पहुंचकर जमीन की मापी करने लगे। हमने एसडीएम से बात की और इनसे मिलने के लिए ऑफिस पहुंचे तो हमारे साथ गए लोगों को लोगों को एसडीएम ने बाहर निकाल दिया। इसके बाद कपड़ा उतरवाने और नेतागिरी भुलवाने की धमकी देने लगे। - निखिल राय, जिलाध्यक्ष भाजयुमो।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। इन्होंने नवीन परती भूमि पर कब्जा किया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार धनवंता, एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed