फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is no shortage of budget, send the proposal to the officials: Ayush Minister

बजट की नहीं है कमी, अधिकारी भेजें प्रस्ताव: आयुष मंत्री

Wed, 24 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no shortage of budget, send the proposal to the officials: Ayush Minister
आजमगढ़। जनपद में विकास की विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के साथ ही पार्टी के संगठन की स्थिति का जायजा लेने बुधवार को जनपद पहुंच मंत्रियों ने नरौली मलीन बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गलियों की साफ सफाई सड़कों के साथ अन्य व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नरौली में मंत्रियों ने बच्चों को किताबों के साथ ही विज्ञान किट भी वितरित की। बच्चों व अभिभावकों के साथ ही शिक्षकों के साथ यहां की व्यवस्था पर चर्चा की। यहां की कमियों को सुना और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जर्जर सड़कों के सवाल पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन लोगों को यहां की तमाम समस्याओं को जानकारी के लिए भेजा है। वह इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। जहां तक सड़कों की खस्ताहाल की बात है तो बारिश का मौसम है इसके बाद सड़कों पर विधिवत कार्य शुरू होगा। तब तक टूटी हुई सड़कों का लेपन का कार्य करने का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका तथा पीडब्ल्यूडी में बजट की कमी के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। किसी भी कार्य के लिए कोई बजट की कमी नहीं है। सड़कों के लिए बजट जैसे अधिकारी यहां से डिमांड करेंगे, उतना भेजा जाएगा। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठीक ना होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बगल के जिले के ही ऊर्जा मंत्री हैं। कल वे लोग मऊ जिले का भी दौरा करेंगे। निश्चित रूप से इन समस्याओं की जानकारी ऊर्जा मंत्री को होगी और इसमें जो भी कमियां है अधिकारियों के साथ बैठक कर उसको दुरुस्त करेंगे। कलाभवन के निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाएगी। आयुष मंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, गौशाला जैसे विभागों की रिपोर्ट उनको देनी है। शाम तक वह अन्य केंद्रों पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्राथमिकता में आजमगढ़ जिला शामिल है। यहां पर भेदभाव का आरोप निराधार है। किसी भी जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सभी को समान रूप से विकास की योजनाएं जो भी है उनको दिया जा रहा है। जो कमी हैं उस पर चर्चा की जा रही है और उसको सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed