फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is no need to give political weight to the incident: Swatantra Dev

घटना को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं: स्वतंत्र देव

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
There is no need to give political weight to the incident: Swatantra Dev
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का रविवार की देर रात जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बूथ संपर्क अभियान की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लखीमपुर जाने के सवाल पर कहा कि इस घटना को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार अपना काम कर रही है। पूरे राज्य को योगी आदित्यनाथ पर विश्वास करना चाहिए। भाजपा गरीब, कल्याण, राष्ट्र व समाज के कल्याण का कार्य कर रही है। आजमगढ़ जिले के बूथ प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर अच्छा काम हो रहा है। बूथ संपर्क अभियान को देने की बात कहते हुए कहा कि पीएमरी नरेंद्र मोदी व सीएम योगी जैसा नेतृत्व कभी-कभी मिलता है, जो देश व प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर रहते हैं। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार गोसाईं की बाजार में आत्म अनुसंधान केंद्र आश्रम पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। इसके गोसाई की बाजार से आगे निकलने के बाद मुजफ्फरपुर के सनौली गांव में मंजू सरोज के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत समारोह किया। इसके पश्चात बिंद्रा बाजार पटेल ढ़ाबा पर डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व मंत्री के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, जिला कार्य कार्यसमिति सदस्य प्रमोद लाल श्रीवास्तव व विजय मिश्रा मास्टर, सुजीत सिंह, मानसिंह, राणा प्रताप सिंह, शिव बचन यादव, रोहित यादव, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed