फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There are 15 illegal cuts along a five-kilometer stretch of the national highway between Kaptanganj and Kandrapur

Azamgarh News: नेशनल हाईवे पर कप्तानगंज से कंधरापुर के बीच पांच किमी में 15 अवैध कट

Sat, 25 Oct 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
There are 15 illegal cuts along a five-kilometer stretch of the national highway between Kaptanganj and Kandrapur
21 कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अवैध कट से जाता बाइक सवार । संवाद
आजमगढ़। नेशनल हाईवे पर कप्तानगंज से कंधरापुर तक पांच किमी में 15 अवैध कट हैं। इस दूरी में हर 150 मीटर से 300 मीटर पर एक अवैध कट है। जिनसे दुर्घटना की आशंका रहती है। वहीं हाल ही में नेशनल हाईवे बना गोरखपुर प्रयागराज मार्ग पर मुहम्मदपुर से जौनपुर बाॅर्डर तक हर 500 मीटर पर अवैध है, इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अवैध कट के कारण अक्सर दुघर्टनाएं होती हैं। जिसे देखते हुए शासन और जिला प्रशासन की ओर से जिम्मेदारों को इन अवैध कटों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। जिम्मेदारों का दावा है कि उनके अवैध कटों को बंद कर दिया गया है। लेकिन आज भी हाईवे पर अवैध कट से लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर अवैध कट के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए डीएम की ओर से एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को अपने-अपने मार्गों पर अवैध कट बंद करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में इनके द्वारा आजमगढ़ से रानी की सराय होते हुए जौनपुर और वाराणसी जाने वाले मार्ग और आजमगढ़ से मऊ जाने वाले मार्ग पर बने अवैध कट को बंद कराया गया लेकिन आजमगढ़ से कप्तानगंज होते हुए अतरौलिया को जाने वाले मार्ग पर हुए अवैध कट को बंद नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधरापुर से लेकर कप्तानगंज तक लगभग पांच किमी की दूरी में 15 अवैध कट हैं। कंधरापुर बाजार से लगभग दो से तीन किमी की दूरी पर मंदुरी हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डे से कप्तानगंज बाजार की दूरी महज दो से तीन किमी है। लेकिन इतनी दूरी में ही कुल 6 अवैध कट बने हुए हैं। वहीं कप्तानगंज से लखमीपुर पेट्रोल पंप तक 9 अवैध कट बन हुए हैं। सभी कट 150 मीटर से 300 मीटर तक की दूरी पर हैं। वहीं गोरखपुर प्रयागराज हाईवे पर मोहम्मदपुर से जौनपुर बॉर्डर तक हर 500 मीटर पर अवैध कट हैं।

अवैध कट से दुर्घटना में गई थी नौ लोगों की जान
ठेकमा। प्रयागराज-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर 27 अगस्त 2022 को दो परिवारों के लोग अर्टिगा कार से मां विध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार भगवानपुर नहर पुलिया के पास पहुंची। तभी अवैध कट से अचानक निकलकर सामने आए वाहन को बचाने के चक्कर में अर्टिगा कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी ओर जा रही ट्रक से जा टकराई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार की भी इसकी चपेट में आकर मौत हो गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक नहर में गिर गया था। जिसका शव दूसरे दिन गोताखोरों ने निकाला।

डिवाइडरों में बने अवैध कटों बंद कराया गया था। लेकिन, लोगों ने फिर से उसे तोड़कर अपने आवागमन का जरिया बना लिया है। जल्द ही फिर से इन डिवाइडरों को बंद कराया जाएगा। - एसपी पाठक, पीडी एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed