फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   then the water level above the red mark

फिर जलस्तर लाल निशान से ऊपर

Sat, 28 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
then the water level above the red mark
देवारा खास राजा बगहवा में नाव से जाते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद एकबार फिर से बढ़ने लगा है। जो शनिवार को लाल निशान से पार हो गया। जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मड़राने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को घाघरा नदी का जलस्तर 71.01 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को बढ़कर 71.07 मीटर हो गया। यहां पर नदी का जलस्तर 70.40 मीटर है। वहीं शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.67 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को बढ़कर 71.77 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर हो गया। एसडीएम सगड़ी ने बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य के लिए बनाई गई बाढ़ चौकियों को तत्काल क्रियाशील करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। चौकियों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क करते हुए कहा है कि ग्रामवासियों को सचेत कर दिया जाए कि वह प्रभावित क्षेत्र में न जाएं। घाघरा नदी का जलस्तर अचानक एक बार फिर 10 सेमी बढ़ गया है। इसके चलते चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा की एक दर्जन बस्तियां बांका, बूढ़नपट्टी, साहडीह, सोनौरा गांव पानी से घिर गए हैं। बेलहिया ढ़ाले पर पिछले साल पाटा गया नाला पानी के तेज बहाव में कट गया है। सड़कों पर करीब दो से तीन फीट पानी बह रहा है। कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी है। कतरैनिया बैराज से 161000 लाख क्यूसेक पानी और बनबसा बैराज से 94000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। घाघरा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। एसडीएम ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। सभी बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन

घाघरा नदी की कटान जारी
लाटघाट।सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर घाघरा नदी का तांडव जारी है। देवारा खास राजा के बगहवा में लगातार हो रही कटान से लोग विस्थापित होने को विवश हैं। तो वही गागेपुर रिंग बांध पर कटान जारी है। बगहवा गांव में कटान के डर से पूर्व प्रधान गिरजा शंकर यादव ने पंचायत भवन देवारा खास राजा में शरण लिया तो वहां से भी उन्हें विस्थापित किया जा रहा है। गिरजा शंकर यादव अपने आशियाने को लेकर मजबूर व परेशान हैं।

देवारा खास राजा बगहवा में घाघरा की कटान को रोकने में जुटे मजदूर।

देवारा खास राजा बगहवा में घाघरा की कटान को रोकने में जुटे मजदूर।- फोटो : AZAMGARH

देवाराखास राजा बगहवा में कटान के मुहाने पर खड़ा युवक। कटान में समा गया मकान।

देवाराखास राजा बगहवा में कटान के मुहाने पर खड़ा युवक। कटान में समा गया मकान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed