फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Then the number of infected increased, 79 new infected found

फिर बढ़ा संक्रमितों का आकड़ा, 79 मिले नए संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Then the number of infected increased, 79 new infected found
आजमगढ़। कोरोना के नए मरीजों के मिलने का आंकड़ा बुधवार को एक बार फिर ऊंची छलांग लगाया है। बुधवार को जिले में कुल 79 नए संक्रमित पाए गए। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 442 हो गई है। कोरोना से अब तक मरने वालों की सरकारी संख्या 230 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बुधवार को 4162 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 79 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ 442 हो गई है। बुधवार को 78 मरीज ठीक भी हुए है। कोरोना की तीसरी लहर में फिलहाल दो लोगों की मौत हुई है और अब तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 230 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सर्वाधिक 21 पॉजिटिव अन्य जगहों पर हुई जांच में मिले है। पल्हनी में नौ, लालगंज व बिलरियागंज में दो-दो, फूलपुर व तरवां में छह-छह, अतरौलिया, मिर्जापुर, हरैया व अजमतगढ़ में तीन-तीन, जहानागंज सठियांव व रानी की सराय में चार-चार, नगर में सात, महराजगंज व मार्टीनगंज में एक-एक संक्रमित मिले है। जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18481 हो गई है। जिसमें 17810 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed