फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Then the localities will drown in the rain

फिर बरसात में डूबेंगे मुहल्ले

Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Then the localities will drown in the rain
आजमगढ़। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है बरसात आने में कुछ महीने का समय शेष है लेकिन अब तक नगर से सटे इलाकों में नालों पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन की ओर से हटाया नहीं गया है। जिसका परिणाम है कि अगर विगत वर्ष की भांति इस बार भी मुसलाधार बारिश हुई तो एक बार फिर कई मुहल्लों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। वहीं जिला प्रशासन अभी तक तमसा के पुराने रास्तों से भी अतिक्रमण को नहीं हटा सका है।
विज्ञापन

15 जून के बाद बरसात के मौसम की शुरूआत मानी जाती है। नगर पालिका अपने क्षेत्र में नालों की साफ सफाई कराने में जुटी हुई है। लेकिन नगर से सटे मुहल्लों में प्रशासन की ओर से अब तक साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। विगत वर्ष सितंबर माह में हुई मुसलाधार बारिश के बाद नगर के कोलघाट, कोल बाजबहादुर, बागेश्वर नगर मुहल्ले बरसात के पानी में डूब गए थे। लगभग डेढ़ महीने तक 10 हजार की आबादी इस जलभराव की समस्या से जूझती रही। लेकिन फिर भी प्रशासन ने इससे सबक नहीं लिया। अभी तक इन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले नालों पर लोगों का कब्जा बरकरार है। न तो प्रशासन द्वारा नालों से अतिक्रमण को हटाया गया है और ना ही इनकी साफ सफाई कराई गई। वहीं तमसा नदी का पुराना रास्ता जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उसका मामला भी अब तक फाइनल नहीं हुआ जिसके कारण इस पर से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। ऐसे में अगर फिर पिछल वर्ष की तरह बारिश हुई तो इन मुहल्लों को महीनों पानी के बीच गुजारना होगा। सबकुछ जानते हुए भी प्रशासन मौन साधे बैठा है।
विज्ञापन

पानी में करंट आने से गई थी एक युवक की जान
आजमगढ़। नगर के कोलघाट एरिया में एक युवक आरओ पानी की सप्लाई का कार्य करता थी। उसने घर में ही प्लांट लगा रखा था। पानी जमा होने से पूरा परिवार ऊपर रह रहा था। एक दिन वह घर के मोटर को चलाने के लिए नीचे पानी में उतरा। पानी में करंट होने से उसकी जान चली गई। जिसके कारण उसका पूरा परिवार ही बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं शुरू हुआ पंप का निर्माण
आजमगढ़। पिछले वर्ष जब यह मुहल्ले बरसात के पानी में डूबे थे तो आजमगढ़ के पूर्व सांसद अखिलेश यादव ने अपनी निधि से कोलघाट में पानी के निकास के लिए एक बड़ा पंप लगवाने के लिए धन की स्वीकृति की थी। जिसके बाद भी अब तक पंप का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जिसके कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस मामले में एडीएम सदर जेआर चौधरी ने बताया कि यह मामला नगरपालिका क्षेत्र के बाहर है। इसके लिए डीपीआरओ को कार्ययोजना और डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जैसे ही उनके द्वारा डीपीआर सबमिट किया जाता है उस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed