फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft from jewellary and grocery store in azamgarh

आजमगढ़ में सराफा और किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft from jewellary and grocery store in azamgarh
निजामाबाद/मेंहनगर। निजामाबाद थाने के मिर्जापुर ब्लाक के पास स्थित आभूषण की दुकान और मेंहनगर के जिगनी बाजार में किराना की दुकान का ताला तोड़कर बुधवार की रात भीतर घुसे चोर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का आभूषण और सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा निवासी अमित सोनी पुत्र स्व. गुलाबचंद की निजामाबाद के मिर्जापुर बाजार में आभूषण की दुकान है। बुधवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और 25 ग्राम सोना, छह किलो चांदी, दो हजार रुपये नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इसी क्रम में मेंहनगर थाने के जिगनी गांव निवासी रुपेश पुत्र बुद्धसेन की गांव के बाजार में किराना की दुकान है। बुधवार को रुपेश अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को चोर शटर का ताला तोड़कर उसके दुकान में घुसे और पांच हजार रुपये मूल्य का तेल, साबुन और 75 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो वह पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर स्वतंत्र सिंह के मुताबिक घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed