फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft by putting masks in the bullion and hardware shop

सराफा व हार्डवेयर की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Sat, 04 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Theft by putting masks in the bullion and hardware shop
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार स्थित सराफा व हार्डवेयर की दुकानों में शुक्रवार की रात चोरों ने नकब लगा कर नकदी व जेवरात व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी रामसेवक परशुरामपुर बाजार में सराफा की दुकान खोल रखे हैं। वहीं पड़ोस में अनिल की हार्डवेयर की दुकान है। रोज की भांति शुक्रवार की रात दोनों अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात चोर ने दोनों दुकानों के पिछले हिस्से से नकब लगा कर अंदर घुसे और सराफा की दुकान के गल्ले में रखे 40 हजार नकद के अलावा 50 ग्राम सोने के जेवरात व लगभग 12 किग्रा चांदी तथा हार्डवेयर की दुकान से 3500 रुपये नकद व अन्य सामान ले उड़े। सुबह दोनों दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश ही उड़ गए। आनन-फानन में यूपी 112 पर सूचना दी गई। इसके बाद दोनों दुकानदारों ने चोरी गए सामानों की सूची तैयार कर महराजगंज थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed