फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft by locking the mobile shop

मोबाइल शॉप का ताला चटका लाखों की चोरी

Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Theft by locking the mobile shop
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौको खुर्द बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप का रविवार की रात ताला तोड़कर चोर नकदी के साथ ही लैपटॉप, प्रिंटर, मानीटर आदि सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

जीयनपुर के बेनी ब्रम्हौली निवासी मृत्युंजय गुप्ता पुत्र रामकवल गुप्ता की चौको खुर्द बाजार में किराये के कमरे में मोबाइल शॉप है। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला आया। इसके बाद चोरों ने शटर का ताला को तोड़ कर अंदर घुसे। गल्ले में रखे 30 हजार रुपये नकद के साथ ही लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनीटर, बोर्ड हीटर, ईयरफोन आदि उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो सूचना दुकानदार को दी। सूचना पर मृत्युंजय मौके पर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी डॉयल 112 को दी। साथ ही थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed