फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The younger generation should take the responsibility of freedom from water crisis: Dr. Rajendra Singh

जल साक्षरता और सामुदायिक ज्ञान से ही मिलेगी %जलयुद्ध% से मुक्ति

Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The younger generation should take the responsibility of freedom from water crisis: Dr. Rajendra Singh
आजमगढ़। जलवायु परिवर्तन विश्व को लाचार और बीमार बनाकर उजाड़ रहा है। विश्व में जलयुद्ध मुक्त वैश्विक शांति जल साक्षरता और भारतीय सामुदायिक ज्ञान से ही संभव है। जल स्रोतों का विकास और उनका रखरखाव किसी सरकारी या कारपोरेट की आर्थिक सहायता से नहीं बल्कि सामुदायिक उत्थान से होगा। पर्यावरण में सुधार तभी होगा जब समाज का हर वर्ग सामुदायिक उत्थान से जुड़कर कार्य करेगा। युवा पीढ़ी को जल संकट से मुक्ति की जिम्मेदारी उठानी होगी। ये बातें पर्यावरणविद् व मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित जलपुरुष डॉ.राजेंद्र सिंह ने सोमवार को पर्यावरण एवं वन विभाग के सहयोग शुरुआत समिति की ओर से शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में चल रहे 21वें आजमगढ़ पुस्तक मेले में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रकृति और भगवान एक दूसरे के रूपक हैं। भ से भूमि, ग से गगन, व से वायु, अ से अग्नि न से नीर। अर्थात प्रकृति में ही देवत्व समाया हुआ है। डीएफओ संजय विश्वाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित यह मेला विद्यार्थियों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र सिंह हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। अध्यक्षता करते हुए शिब्ली पीजी कालेज के प्राचार्य मोहम्मद सलमान अंसारी ने कहा कि हमारे परिसर में डॉ. राजेंद्र सिंह का आना हम सबकी खुशनसीबी है। आज के बढ़ते पर्यावरण संकट के दौर में राजेंद्र सिंह की जीवन यात्रा हमें पानी और पर्यावरण संरक्षण की सीख देती है। निजामाबाद विधायक आलमबदी ने कहा कि जल है तो कल है। हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने के लिए एकजुट होना होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से सीखना होगा। वे निरक्षर थे फिर भी वे पर्यावरण और मिट्टी के मर्म को समझते थे। शिब्ली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निशार अहमद ने कहा कि पुस्तक संस्कृति का उन्नयन का यह मंच आजमगढ़ के समाज का नवनिर्माण कर रहा है। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने कहा कि जो समाज पढ़ेगा वही बढ़ेगा। डायट प्राचार्य डा. अमरनाथ राय ने कहा कि किताबें बेहतर मनुष्य का निर्माण करती हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, सुनील राय, डॉ. रविंद्र नाथ राय, डॉ. शाहिन जाफरी, मोहम्मद खालिद, अलाउद्दीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed