फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man was shot in a suspicious condition, died at the hospital

युवक को संदिग्धावस्था में लगी गोली, अस्पताल पर हुई मौत

Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot in a suspicious condition, died at the hospital
आजमगढ़। शहर कोतवाली के एलवल मुहल्ला स्थित धोबी गली निवासी एक युवक को घर से कुछ ही दूरी पर ही संदिग्धावस्था में गोली लग गई। वह गली में नाले के किनारे गिरा पड़ा था। मोहल्ले की महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। मुहल्ले के ही दो-तीन लड़के उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

एलवल मुहल्ला धोबी गली निवासी दीपांशु चौधरी (19) पुत्र विजय चौधरी को मंगलवार की शाम लगभग छह बजे घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालात में सीने में गोली लग गई। वह गली में नाली के किनारे गिरा पड़ा था। रास्ते से गुजर रही मोहल्ले की महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन

मोहल्ले के ही कुछ युवक उसे किसी तरह जिला अस्पताल लेकर गये, जहां कुछ ही देर में दीपांशु ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली के साथ ही सिधारी व रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अनुराग आर्य भी वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। युवक को किन परिस्थितियों में गोली लगी, यह पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed