फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man came under the roadways bus after being hit by the truck, died

ट्रक के धक्के से रोडवेज बस के नीचे आया युवक, हुई मौत

Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man came under the roadways bus after being hit by the truck, died
आजमगढ़। शहर कोतवाली अंतर्गत बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधे पर मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार युवक रोडवेज बस के नीचे आ गया। जिससे कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक दीवानी कचहरी में तारीख देख कर घर वापस लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहमौनी गांव निवासी गोलू (25) पुत्र विजय चंद्र चौहान मंगलवार की सुबह अपने ममेरे भाई की स्कूटी से जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय मुकदमें की तारीख देखने आया था। दिन में लगभग दो बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। अभी वह शहर कोतवाली अंतर्गत बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधा पर पेट्रोलपंप के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वह स्कूटी लेकर सड़क पर गिर पड़ा और सामने से आ रही रोडवेज की बस उसे रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मर्चरी हाऊस पहुंच गए। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed