फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The woman returning from the farm was trampled by the car, died

खेत से लौट रही महिला को कार ने रौंदा, मौत

Tue, 07 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
The woman returning from the farm was trampled by the car, died
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय महिला अपने खेत से घर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी 50 वर्षीया राजपति देवी पत्नी नंदलाल यादव मंगलवार को खेत पर काम करने गई। साढ़े तीन बजे के लगभग वह पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में एक ठेले पर खड़ी होकर वह सब्जी खरीदने लगी। इसी दौरान छितौनी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने उसे रौंदा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। पति जौनपुर में शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed