फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The western disturbance became active again, temperature dropped by 6 degrees in 4 days

Azamgarh News: फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 4 दिन में 6 डिग्री कम हुआ तापमान

Thu, 28 May 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The western disturbance became active again, temperature dropped by 6 degrees in 4 days
आजमगढ़। नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल लिया है। पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के कारण बुधवार की रात से पुरवा हवा चल रही है। इससे बृहस्पतिवार को गर्मी और लू से मिली है। बीते 4 दिन में 6 डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह से करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही थी। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने वाले दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है। तेज हवा चलने के साथ-साथ बादल भी छाए रहने की संभावना है। फिलहाल लू चलने की संभावना कम है।
विज्ञापन


यूपी में आज दोपहर तक पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ, आपात स्थिति में कंट्रोल रूम में करें फोन

आजमगढ़। पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार की दोपहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इससे आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के झोकों के चलने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 9454417172 और 1077 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed